जीवन बहुत ही खुबशुरत है और बहुत छोटा भी | Life is beautiful and too short

 

जीवन बहुत ही खुबशुरत है और बहुत छोटा भी



life is beautiful blog
Life is beautiful and too short


नमस्कार दोस्तों आपका हमारे ब्लॉग पर स्वागत है इस ब्लॉग के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे है की जिंदगी भगवान् का दिया हुआ अनमोल तोहफा है।  

हम अपनी ज़िंदगी से प्यार करना चाहिए , अपने सुना ही होगा ज़िंदगी ना मिलेगी दुबारा | 

जिंदगी बहुत ही खुबशुरत और छोटी भी है , दोस्तों पता ही नहीं चलता कब हम अपने बचपन को बिता देते है जवान हो जाते है फिर धीरे धीरे बुड्ढे हो जाते है और हमारा अंत समय आ जाता है  |

 जब किसी  भी व्यक्ति का अंत समय आता है उस समय उसके सामने उसके जीवन के सारे अच्छे बुरे काम उसको सब याद आ जाते है | 






फिर वह व्यक्ति यही सोचता है की जिंदगी कितनी आसान थी लेकिन मेने उसे कितना कठिन समझा और इससे व्यर्थ की चिंन्ता में ही गुजार दी।  

दोस्तों इस दुनिया में जो आया है और उसका इस दुनिया से जाना भी निश्चित है।

  

 लोग यहाँ मुसाफिर है लेकिन फिर भी हम सब लोग क्रोध ईर्ष्या लालच चिंता करके अपने जीवन को इतना कठिन बना लेते है।  अपने जीवन का वो आनंद नहीं उठा पाते। 

दोस्तों अगर जिंन्दगी गुजारनी ही है तो फिर रो रो कर क्यों हसकर ही गुजारे।  चाहे रो कर गुजारो या हसकर वो तो गुजारनी ही पड़ेगी।  


कुछ लोग चिंता और  तनाव में आकर अपने जीवन को ख़त्म भी कर लेते है  लेकिन दोस्तों ये समस्या का हल नहीं है।  


इस दुनिया में हर समस्या का हल होता है लेकिंन दोस्तों वो हल हम शांत दिमाग रखकर ही निकाल सकते है। अगर आपका दिमाग शांत नहीं है  तो आप कुछ नहीं कर सकते।  

 भगवान् ने हमे इस दुनिया में अगर भेजा है तो वो हमे भूखो तो मरने नहीं देगा क्योकि उसने हमारे लिए कुछ न कुछ बंदोबस्त तो कर ही रखा है।  


लेकिन इसका मतलब ये भी नहीं है की आप बिलकुल भी मेहनत न करे और हाथ पे हाथ धरे बैठे रहे।  

आप कुछ न कुछ करते रहे बस आप खाली  ना बैठे।  और ज्यादा चिंता  भी  ना करे सब कुछ अच्छा ही होगा। 


भगवान् ने हम बहुत ही अनमोल चीजे दी है  - 

दोस्तों भगवान्  ने हमे हाथ इसलिए  दिए ताकि हम मेहनत कर सके और अपना पेट भर सके।  

 हमे पाँव  इसलिए दिए ताकि हम अपनी मंजिल तक  जा सके। 

सबसे बढ़कर हमे वो चीज दी है जिसका इस्तेमाल करके हम  योजना बना सकते है अपनी और अपने परिवार वालो की,   वो  है हमारा मस्तिष्क  |


 समस्या के बारे में सोचकर चिंतित नहीं होना है बल्कि उसका निवारण शांत दिमाग से करना है।  

अगर आप शादी शुदा है और आपके बच्चे है तो आप अपने पत्नी के साथ  जीवन की सारी सुख दुःख की बाते कर सकते है अपने बच्चो के भविष्य के बारे में बात कर सकते है।  अपने बच्चो को खेलता देख आप खुश हो सकते है।  

 




दोस्तों यकीन मानो जीवन में हर लम्हे में अति आनंद है परमानंद है बस उसे लेने वाला होना चाहिए।  

एक बात जीवन की सबसे महत्वपूर्ण ये है की दोस्तों हम जिसपे ज्यादा ध्यान देने लगते है वो चीज ही हमे ज्यादा नजर आने लगती है चाहे फिर वो सुख हो या फिर वो दुःख 

अब दोस्तों आपको तय करना है की आपको जिंदगी में क्या चाहिए। 


दोस्तों ज़िंदगी इतनी छोटी है की हमे पता ही  नहीं चलता  की कब हम 10 से 20 के , 20 से 30 के , 30 से 40 साल  के  हो जाते है  | फिर चालीस साल के बाद हमे बीमारिया घेरने लग जाती है और हम बूढ़े हो जाते है।  

ये जीवन चक्र है दोस्तों इस दुनिया में  कई  आये और कई चले गए।  बड़े से बड़े तुर्रम खा हुए लेकिन वो सब एक दिन इस दुनिया को छोड़कर चले गए।  और आगे भी ऐसा ही  होता रहेगा।  इसलिए  दोस्तों अपने जीवन को हमेशा इतनी हसी ख़ुशी से गुजारे की चिंता आपके आस पास भी ना भटके |

No comments

Powered by Blogger.